top of page

रास्ता पूछ रहे ट्रक चालक को जानकारी देने के लिए आगे गए थे बाबूजन, तभी ...

11 minutes ago
2 min read

मेले से लौट रहे बाबूजन हेंब्रम की दर्दनाक मौत; निश्चितपुर के पास अहले सुबह हुआ हादसा

दुमका-जामताड़ा मुख्य सड़क पर जामा थाना क्षेत्र के निश्चितपुर के पास गुरुवार अहले सुबह करीब 4 बजे सड़क हादसे में 45 वर्षीय बाबूजन हेंब्रम की मौत हो गई। हेमतपुर गांव निवासी बाबूजुन अपनी पत्नी और बेटी के साथ गोलबंधा मेला देखकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक चालक ने रास्ता पूछने के लिए वाहन रोका। बाबूजन उसे रास्ता बताने के लिए आगे गए, तभी विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पत्नी-बेटी के सामने ट्रक ने कुचला

हादसे के समय बाबूजुन की पत्नी और बेटी भी मौके पर मौजूद थीं। कुछ देर पहले तक मेले की खुशियों के बीच घर लौट रहा परिवार अचानक चीख-पुकार और मातम में डूब गया। पत्नी और बेटी के सामने ही बाबूजन की जान चली गई। इस दर्दनाक घटना से दोनों गहरे सदमे में हैं। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

दिहाड़ी मजदूरी कर चलाते थे परिवार

बाबूजन हेंब्रम हेमतपुर गांव के निवासी थे और दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार के सामने अब रोजी-रोटी का संकट भी खड़ा हो गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में शोक का माहौल है।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

हादसे की सूचना मिलने पर जामा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए दुमका स्थित फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। इस हादसे ने एक परिवार से उसका सहारा छीन लिया और मेले से लौटने की खुशी को मातम में बदल दिया।



 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page