मोबाइल हाथ में लिये हुई थी बच्ची, अचानक ऐसा हुआ कि हो गयी मौत
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Oct 10, 2025
- 1 min read

दुमका। जिला के रानेश्वर प्रखंड क्षेत्र के लगभग 9 वर्षीय एक बच्ची का बिजली के चपेट में आने से मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जनाकारी के मुताबिक उक्त बच्ची बीते तीन महीना पहले टोटो गाड़ी से गिर गयी थी। सिर पर गंभीर चोट लगा था। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में काफी दिनों तक इलाज कराने के बाद बच्ची ठीक हो गयी थी। मेडिशिन जारी था।

मोबाइल चार्ज लगाने के क्रम में हुआ था हादसा
शुक्रवार सुबह मोबाइल चार्ज लगाने के क्रम में बच्ची को बिजली का झटका लगा एवं वह गिर गयी। जिससे बच्ची का स्थिति नाजुक बन गया। परिजन द्वारा इलाज कराने हेतु सीएचसी ले जाने के क्रम में रास्ते मे ही बच्ची की मौत हो गया। जिससे परिवार के सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल है। बच्ची के शव को दफना दिया गया है।





Comments