भाकपा के प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार कापरी को पुलिस ने भेजा जेल
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Oct 6, 2025
- 1 min read

दुमका। दुमका के हंसडीहा थाना के सामने नाजायज मजमा लगाकर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के एक पुराने मामले में सोमवार को हंसडीहा पुलिस ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार कापरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। राजकुमार की गिरफ्तारी पगवारा दुर्गा मंदिर के समीप से हुई है।

पिछले साल 29 जुलाई को दर्ज हुई थी प्राथमिकी
राजकुमार कापरी के खिलाफ पिछले साल 29 जुलाई को थाना कांड संख्या 68/24 बीएनएस की धारा 191(2), 190, 126(2), 127(3), 115(2), 132, 352 और 351(2) के तहत मामला दर्ज कराया गया था।

गिरफ्तारी की मांग को लेकर घेरा था हंसडीहा थाना
पिछले साल कसवा गांव में एक बुजुर्ग का शव मिला था, जिसके बाद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने उसे हत्या बताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाना का घेराव किया था। इसके बाद राजकुमार सहित अन्य के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया था।





Comments