पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की पत्नी और बहु के साथ बदसुलूकी, ड्राइवर को मारपीट कर किया घायल
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Oct 3, 2025
- 1 min read

हजारीबाग के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अमृत नगर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की पत्नी और बहु के साथ बदसुलूकी की गई. अमृत नगर दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने उनके चालक के साथ मारीपट कर उन्हें जख्मी कर दिया. इस घटना को लेकर प्रीति किस्कु ने हजारीबाग मुफ्फसिल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

कोदईबांक से रांची लौट रही थी सास-बहु
दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक प्रीति किस्कु अपनी सास के साथ गिरिडीह के कोदईबांक स्थित घर से रांची लौट रही थी. देर शाम करीब 7.15 बजे वह अमृत नगर से गुजर रही थी कि वहां दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने उनकी गाड़ी को जबरन रोक दिया, उके साथ बदसुलूकी की. इसका विरोध करने पर उनके चालक के साथ मारपीट कर उन्हें जख्मी कर दिया.

रोकने पर और उग्र होकर की मारपीट
बहु प्रीति किस्कु ने बताया है कि जब उन्होंने रोकने का प्रयास किया तो उनके ड्राइवर को और पीटा गया तथा भद्दी-भद्दी गालियां दी गई। बताया जाता है कि घटना के वक्त वहां पर पुलिस के जवान भी मौजूद थे. पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी की बहु प्रीति किस्कु ने अमृत नगर पूजा समिति के लोगों के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया है.





Comments