दुमका में मूक-बधिर नाबालिग लड़की को हवश का शिकार बनाने वाला लोगों के हत्थे चढ़ा
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Oct 23, 2025
- 2 min read

दुमका जिले में पड़ोसी ने गांव की ही नाबालिग दिव्यांग लड़की के साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह पूरा मामला दुमका जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है, जहां 13 - 14 साल की एक दिव्यांग आदिवासी किशोरी के साथ उसके गांव के ही एक 20 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म जैसी शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है.

मूक-बधिर है पीड़िता, ठीक से चल भी नहीं सकती
पीड़िता के पिता ने मुफस्सिल थाना में जो आवेदन दिया है उनके अनुसार उसकी पुत्री मूक-बधिर है और न ही ठीक ढंग से चल सकती है. उन्होंने आवेदन में लिखा है कि जब वह और उनकी पत्नी अपने-अपने काम से घर से बाहर गए थे और उनकी बेटी घर में अकेली थी. उस वक्त गांव का ही एक युवक बाबूराम मुर्मू उसके घर में घुस गया. इधर, अचानक जब वे घर में प्रवेश किये तो बेटी के चीखने की आवाज सुनी और देखा कि बाबुराम मुर्मु कपड़े पहन कर भाग रहा है. यह देख पिता चिल्लाने लगे तो आसपास के कुछ ग्रामीण जुट गए. उन्होंने बाबूराम को पकड़ लिया और पिटाई भी की. साथ ही पुलिस को सूचना दी.

पोक्सो एवं बीएन एस की धाराओं में दर्ज की गई प्राथमिकी
दुमका। जैसे ही नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना की जानकारी मुफस्सिल थाना पुलिस को हुई. उन्होंने मामले की गंभीरता को समझा और गांव पहुंच कर आरोपी को कब्जे में लेकर थाने ले आई. साथ ही पीड़िता को जांच के लिए दुमका स्थित फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा. पीड़िता के पिता के आवेदन के आधार पर बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं मैं केस दर्ज किया गया है.

थाना प्रभारी सत्यम कुमार ने दी घटना की जानकारी
इस पूरे मामले पर दुमका मुफस्सिल थाना के प्रभारी सत्यम कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता के बयान पर एफआईआर दर्ज की गयी है. पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया गया है. साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया. मामले का अनुसंधान जारी है.





Comments