top of page

दुमका नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव: 21 वार्ड में किसे मिली बढ़त, जानिए पूरा गणित

दुमका नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम में अभिषेक चौरसिया ने जीत दर्ज कर नगर की कमान अपने हाथ में ले ली है। परिणाम आने के बाद शहर में यह जानने की उत्सुकता बनी हुई थी कि आखिर किस वार्ड में किस प्रत्याशी को बढ़त मिली। संथाल परगना खबर के पाठकों की मांग पर हम आपके लिए वार्ड-वार बढ़त का संक्षिप्त विश्लेषण लेकर आए हैं। चुनाव परिणाम के अनुसार कुल 21 वार्डों में से अभिषेक चौरसिया को सर्वाधिक 11 वार्डों में बढ़त प्राप्त हुई, जो उनकी जीत का प्रमुख आधार बना। वहीं उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी अजय कुमार झा उर्फ मिक्की झा को 5 वार्डों में बढ़त मिली। अमिता रक्षित 3 वार्डों में आगे रहीं, जबकि सुमित पटवारी को 2 वार्डों में बढ़त हासिल हुई।

वार्ड 14 और 16 में सुमित पटवारी का प्रदर्शन

चुनाव के दौरान चर्चा थी कि कुछ क्षेत्रों में सुमित पटवारी को विशेष समर्थन मिल रहा है। वार्ड संख्या 14 में उन्हें 311 मत प्राप्त हुए, जहां वे पहले स्थान पर रहे। इसी वार्ड में अमिता रक्षित को 152, मिक्की झा को 124 और अभिषेक चौरसिया को 119 मत मिले। वार्ड संख्या 16 में भी सुमित पटवारी ने 408 मतों के साथ बढ़त बनाई, जबकि अमिता रक्षित को 209, मिक्की झा को 136 और अभिषेक चौरसिया को 129 मत प्राप्त हुए।

वार्डवार समर्थन ने तय की राजनीतिक दिशा

समग्र परिणाम बताते हैं कि अलग-अलग वार्डों में मतदाताओं ने विभिन्न प्रत्याशियों को समर्थन दिया, लेकिन बहुमत अभिषेक चौरसिया के पक्ष में गया। 11 वार्डों में मिली बढ़त ने उनकी जीत सुनिश्चित की, जबकि अन्य प्रत्याशी सीमित वार्डों तक ही प्रभाव कायम रख सके। दुमका नगर पालिका चुनाव का यह परिणाम शहर की राजनीतिक दिशा तय करने वाला माना जा रहा है। जहां मतदाताओं ने अलग-अलग वार्डों में विभिन्न प्रत्याशियों को समर्थन दिया, लेकिन समग्र रूप से बहुमत अभिषेक चौरसिया के पक्ष में गया।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page