top of page

दुमका के शिकारीपाड़ा में डीएमओ ने अवैध क्रशर को किया सील

रचना राज ट्रांसपोर्ट एसोसिएट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित किया जा रहा था क्रशर

दुमका/नगर संवाददाता। दुमका जिले में अवैध खनन,भंडारण एवं परिवहन पर पूर्णतः रोक लगाने को लेकर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा के निर्देश के आलोक में डीएमओ आनंद कुमार ने शिकारीपाड़ा के पिनरगरिया में नियम विरूद्ध संचालित क्रशर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए क्रशर को सील कर दिया। डीएमओ ने स्पष्ट रूप से कहा कि जिले में किसी भी प्रकार का अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन नहीं होने दिया जाएगा एवं अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण में सलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई करेंगी।

खान निरीक्षक के निरीक्षण में क्रशर में पायी गई अनियमितता

दुमका। अवैध खनन भंडारण एवं परिवहन पर रोक को लेकर डीएमओ आनंद कुमार के निर्देश पर खान निरीक्षक गौरव कुमार सिंह ने सोमवार को शिकारीपाड़ा के घाट हरिपुर में रचना राज ट्रांसपोर्ट एसोसिएट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित क्रशर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में पाया कि क्रशर खनन विभाग के नियम विरूद्ध संचालित किया जा रहा है, जिसकी सूचना डीएमओ को दी। तत्पश्चात डीएमओ आनंद कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्रशर को सील करने का निर्देश दिया, जिसके आलोक में खान निरीक्षक द्वारा क्रशर को सील कर दिया गया।

जिले में किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा अवैध खनन: डीएमओ

दुमका। इस मामले में डीएमओ आनंद कुमार ने कहा कि जिले में किसी भी कीमत पर अवैध खनन, भंडारण या परिवहन नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नियम विरूद्ध कार्य करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page