दुमका के रामगढ़ में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Jan 12
- 2 min read

देवघर का युवक दो नाबालिग के साथ लेकर जा रहा था ब्राउन शुगर
दुमका। रामगढ़ पुलिस को रविवार को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी, जब गुप्त सूचना के आधार पर मयूरनाथ के पास एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन लोगों को ब्राउन शुगर के साथ दबोच लिया गया। थाना प्रभारी मनीष कुमार को सूचना मिली थी कि कुछ लोग बाइक से ब्राउन शुगर (हेरोइन) की खरीददृफरोख्त और परिवहन कर रहे हैं, जिसके बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत वरीय अधिकारियों को सूचना देकर त्वरित कार्रवाई की गई।

पुलिस देखकर भाग रहा था युवक,, 45 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त
दुमका। रविवार दोपहर करीब दो बजे रामगढ़दृगुहियाजोरी सड़क मार्ग पर मयूरनाथ के पास पुलिस उपाधीक्षक सह जरमुंडी थाना प्रभारी श्यामानंद मंडल, रामगढ़ थाना प्रभारी मनीष कुमार एवं पुलिस बल ने एंटी क्राइम चेकिंग लगाई। इसी दौरान एक बाइक पर सवार एक युवक और दो नाबालिग पुलिस को देखकर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी में युवक बबलू कुमार (21 वर्ष), पिता संतोष महतो, निवासी सिमला गांव, थाना खागा, जिला देवघर के पास से 38 पुड़िया ब्राउन शुगर (6 ग्राम) तथा एक नाबालिग के पास से 7 पुड़िया (1 ग्राम) बरामद की गई। इस तरह कुल 45 पुड़िया, लगभग 7 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई।

पहली बार दुमका़ में ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तारी
दुमका। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि युवाओं में ब्राउन शुगर की मांग बढ़ने के कारण वे घूम-घूमकर इसकी बिक्री करते थे। पुलिस ने आरोपी के काले रंग की हीरो स्प्लेंडर बाइक (श्रभ्-15।थ्/9032) को भी जब्त कर लिया। बबलू कुमार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया, जबकि दोनों नाबालिगों को दुमका स्थित संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। छापेमारी टीम में पुलिस उपाधीक्षक श्यामानंद मंडल, थाना प्रभारी मनीष कुमार, सअनि मनोज सिंह, हवलदार श्रीजल मुर्मू सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। उल्लेखनीय है कि रामगढ़ थाना क्षेत्र में यह पहली बार है जब पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ किसी आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिससे क्षेत्र में नशा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।





Comments