top of page

दुमका के रामगढ़ में तालाब में गिरी इस कार को देखकर चौंक गये लोग

आखिर सड़क से करीब 30 फीट की दूरी पर स्थित तालाब तक पहुंची कैसे कार ?

दुमका। रामगढ़ दुमका मुख्य मार्ग पर आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है। पर गुरुवार की देर रात ऐसा सड़क हादसा हुआ जिसे देखकर लोग चौक गये। गुरुवार की रात करीब 11 बजे कार संख्या जेएच 04टी/6621 मयूरनाथ के पास मुख्य सड़क से करीब 30 फीट की दूरी पर स्थित एक तालाब मे जा गिरी। हालांकि दुर्घटना में किसी प्रकार की जान माल की क्षति नहीं हुई परन्तु दुर्घटनाग्रस्त वाहन को देखकर कार की रफ्तार का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क से 30 फीट की दूरी पर स्थित तालाब में किसी कार का पहुंचना नामुमकिन है।

कार चला रहा विजय मंडल सुरक्षित

जानकारी के मुताबिक घटनास्थल पर पहुंची रामगढ़ पुलिस ने वाहन को तालाब से उठवाया। कार रामगढ़ थाना क्षेत्र के ढोलपाथर गांव के विजय मंडल की बताई जा रही है।

पहिया खुलने के कारण हुई दुर्घटना

रामगढ़ थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि कार का चार में से एक पहिया खुल जाने के कारण यह दुर्घटना हुई। कार को विजय मंडल चला रहा था जो ब्लॉक में काम करता है। चलते कार से एक पहिया खुल जाने के कारण कार तालाब में चली गयी पर संयोग से कार चला रहा विजय मंडल को चोट नहीं आयी। पुलिस ने कार का जिम्मानामा बनाकर उसे कार मालिक विजय मंडल को सौंप दिया है।

मकई लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा

दुमका। साहेबगंज-दुमका-गोविंदपुर मुख्य पथ पर मसलिया थाना क्षेत्र के गोलबंधा आमडंगाल के पास शुक्रवार की अलसुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दुमका की ओर से जामताड़ा की दिशा में जा रही एक मकई से लदी ट्रक जेएच 02 बीएच 9499 अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। ट्रक मकई लेकर पश्चिम बंगाल से धनबाद जा रही थी। घटना इतनी तेज थी कि आसपास मौजूद लोग कुछ देर के लिए भयभीत हो उठे।

तेज रफ्तार में थी ट्रक, अचानक हुआ ब्रेक फेल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक तेज रफ्तार में थी और आमडंगाल के मोड़ के पास पहुंचते ही अचानक ब्रेक फेल हो गया। ब्रेक फेल होते ही चालक ने वाहन पर नियंत्रण पाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहा और ट्रक झाड़ियों में जा पलटी। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। ट्रक में सवार चालक और उपचालक को हल्की चोटें आईं, जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों की मदद से प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही मसलिया थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने चालक और स्थानीय लोगों से पूछताछ की तथा ट्रक को सड़क किनारे से हटवाने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

ब्लॉक स्पॉट के कारण लगातार हो रही दुर्घटनाएं

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर आए दिन भारी वाहनों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया है कि सड़क की मरम्मत के साथ-साथ खतरनाक मोड़ों पर चेतावनी संकेतक लगाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस घटना से क्षेत्र में कुछ समय तक आवागमन बाधित रहा, जिसे पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से बहाल किया गया। गनीमत यह रही कि दुर्घटना में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, अन्यथा हादसा गंभीर रूप ले सकता था।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page