top of page

दुमका के गोपीकांदर में चोरी की बाइक के साथ युवक पकड़ाया

छत्तरचुआं गांव में चार दिनों से रह रहा था गोड्डा का यह युवक

दुमका। गोपीकांदर थाना क्षेत्र के छत्तरचुआं गांव में चार दिनों से चोरी की बाइक के साथ रह रहे एक युवक को सोमवार शाम ग्रामीणों ने जीतपुर मोड़ के पास पकड़ लिया। ग्रामीणों ने तुरंत ही उसे बाइक मालिक के हवाले कर दिया।


मेला से चोरी हुई थी बाइक

बाइक मालिक जोतिन सोरेन, निवासी आमगाछी गांव (काठीकुंड थाना क्षेत्र) ने बताया कि वे कुछ दिन पहले गांव के मेला में शामिल होने गए थे। मेला समाप्त होने के बाद जब वे लौटे, तो उनकी बाइक गायब थी। काफी खोजबीन के बाद उन्होंने काठीकुंड थाना में बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी।


रिश्तेदार की सूचना पर पहुंचे बाइक मालिक

सोमवार दोपहर करीब तीन बजे जोतिन सोरेन को छत्तरचुआं गांव के एक रिश्तेदार ने फोन कर जानकारी दी कि उनके जैसी बाइक कुमार टोला में देखी गई है। सूचना मिलते ही जोतिन सात से दस युवकों के साथ वाहन से छत्तरचुआं पहुंचे।


भागने की कोशिश में पकड़ा गया आरोपी

वाहन देखकर आरोपी युवक बाइक लेकर भागने लगा, लेकिन जीतपुर जाहेरथान मोड़ के पास सड़क जाम होने के कारण वह बाइक छोड़कर भागने की कोशिश करने लगा। इस दौरान राहगीरों ने उसे पकड़ लिया और बाइक मालिक को सौंप दिया।


आरोपी गोड्डा का निवासी, ससुराल में था ठहरा हुआ

पकड़े गए युवक की पहचान साहेब राम, निवासी धमनी (गोड्डा) के रूप में हुई है। बताया गया कि वह छत्तरचुआं गांव में अपने ससुराल आया हुआ था। ग्रामीणों ने आरोपी और बरामद बाइक को ग्राम प्रधान के जिम्मे सौंप दिया है। साथ ही आरोपी के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page