top of page

तेज रफ्तार ट्रक ने ली बाइक सवार की जान, चालक फरार

हंसडीहा में दर्दनाक सड़क हादसा

दुमका। हंसडीहा जिला परिषद डाक बंगला के सामने मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 59 वर्षीय मोहम्मद कमाल, निवासी हंसडीहा के रूप में हुई है।

घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार मोहम्मद कमाल रामगढ़ मोड़ से अपने घर लौट रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ट्रक छोड़कर फरार हुआ चालक

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को कुछ दूरी पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

परिवार में मचा कोहराम

बताया जाता है कि मृतक टोटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page