top of page

डीसी अभिजीत सिन्हा ने नगर परिषद को दिया छठ घाटों की साफ सफाई का निर्देश

उपायुक्त की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित

दुमका। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी छठ पूजा को देखते हुए नगर परिषद दुमका एवं नगर पंचायत बासुकीनाथ को छठ घाटों की व्यापक साफ-सफाई और व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप करें जीएसटी कलेक्शन

उपायुक्त ने जीएसटी कलेक्शन को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया। उन्होंने कहा कि राजस्व संग्रहण जिला प्रशासन की प्राथमिकता है, अतः सभी अधिकारी अपने स्तर से आवश्यक कार्रवाई करें। पशुपालन विभाग को निर्देश दिया गया कि पशुधन विकास योजना के अंतर्गत शत-प्रतिशत स्वीकृति सुनिश्चित करें तथा पिछले वर्ष योजना के तहत स्वीकृत का लाभ का वितरण लाभुकों के बीच शीघ्रता से पूरा करें।

एक सप्ताह के अंदर करें तालाब जीर्णाेद्धार कार्यं

उपायुक्त ने भूमि संरक्षण विभाग को निर्देश दिया गया कि तालाब जीर्णाेद्धार कार्यों की स्वीकृति प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित की जाए। आपूर्ति विभाग को निर्देशित किया गया कि पीडीएस गोदामों में आवश्यक बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ तथा खाद्यान्न वितरण कार्य लाभुकों के बीच समय पर संपन्न हो।

अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर करें सख्त कार्रवाई: डीसी

दुमका। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में खनिज परिवहन, अवैध खनन एवं राजस्व संग्रह से संबंधित विषयों पर विस्तार से समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में वाहनों की जांच कर नियमों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर सख्त निगरानी रखी जाए तथा दोषी पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

अवैध बालू परिवहन पर जीरो टॉलरेंस की नीति

पायुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि राजस्व संग्रह पर विशेष ध्यान दिया जाए और सभी संबंधित पदाधिकारी निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिया कि अवैध बालू परिवहन पर रोक लगाने के लिए अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी समन्वयपूर्वक कार्रवाई करें। आवश्यकता पड़ने पर फोर्स की मांग की जा सकती है, किंतु कार्यवाही में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने भी पुलिस पदाधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए और क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने पर बल दिया।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page