top of page

गबन मामले में सेनको ज्वेलर्स का पूर्व मैनेजर देवघर से गिरफ्तार, दुमका नगर थाना लेकर आयी पुलिस

सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स के दुमका शोरुम के 14 लाख रुपए गबन करने का आरोप

दुमका। सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स के दुमका शोरूम में 14 लाख रुपये के गबन मामले में फरार चल रहे पूर्व मैनेजर राज सिन्हा को नगर थाना पुलिस ने देवघर से गिरफ्तार कर दुमका लाया। शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेजते हुए केंद्रीय कारा भेज दिया गया।

तीन दिन की बिक्री राशि बैंक में नहीं की थी जमा

आरोपी राज सिन्हा शोरूम में मैनेजर के पद पर कार्यरत था और ग्राहकों को जेवर दिखाने के साथ बिक्री की राशि बैंक में जमा करने की जिम्मेदारी निभाता था। आरोप है कि अगस्त 2025 में उसने लगातार तीन दिनों की बिक्री के करीब 14 लाख रुपये बैंक में जमा नहीं किए और कंपनी को फर्जी जमा रसीद सौंप दी।

ऑडिट में हुआ खुलासा, आरोपी ने किया स्वीकार

कंपनी की ऑडिट टीम द्वारा जांच करने पर गड़बड़ी सामने आई और खाते में 14 लाख रुपये की कमी पाई गई। पूछताछ में राज सिन्हा ने गबन की बात स्वीकार कर ली और दबाव में आकर करीब 4 लाख रुपये जमा भी किए, लेकिन शेष राशि नहीं लौटाई।

नोटिस के बाद भी नहीं दिया जवाब

कंपनी की शिकायत पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस द्वारा तीन नोटिस जारी किए गए और देवघर जाकर भी भुगतान करने को कहा गया, लेकिन आरोपी ने न तो पैसा लौटाया और न ही नोटिस का जवाब दिया।

वारंट जारी होने पर पुलिस ने की गिरफ्तारी

कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद एसआई रोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देवघर में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page