एक माँ की पुकार- कोई तो बचा लो मेरे राम की जान
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Sep 22, 2025
- 1 min read

सिक्का गले में अटकने से बालक की स्तिथि नाजुक
दो घण्टे इंतजार के बाद भी नहीं मिला एम्बुलेंस
दुमका। दुमकाजिला के गोपीकांदर प्रखंड रांगा मिशन में एक चार वर्षीय राम मड़ैया के गले में एक सिक्का फंस गया। जिसके बाद बालक का स्तिथि बिगड़ने लगी। परिजनों ने आनन-फानन में राम को गोपीकांदर सीएचसी में भर्ती कराया। बच्चे के पिता बाबूराम मड़ैया ने बताया कि सुबह करीब छह बजे बेटा राम मड़ैया खुद अकेले खेलते वक्त मुंह पर रखा एक सिक्का निगल लिया, जिससे उसे खांसी आ रही थी। मुंह खोला तो देखा तो पता चला कि एक सिक्का गले में अटका हुआ था।

नाजुक बनी हुई बच्चे की हालत
बहुत प्रयास के बाद जब वह सिक्का नहीं निकला तो उसे गोपीकांदर सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर सुमित आनंद ने बच्चे का जांच एवं एक्सरे के बाद सिक्के को निकालना एवं बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज दुमका रेफर कर दिया है। बच्चे की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

यात्री बस से दुमका अस्पताल पहुंचा राम
गोपीकांदर में घण्टों इंतजार के बाद भी एम्बुलेंस का नहीं मिलना आम बात हो गई है। सोमवार को भी दुमका अस्पताल ले जाने के लिए दो घण्टे तक एम्बुलेंस का इंतजार किया और फिर जवाब आया कि एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं है।

सीएचसी में ममता वाहन पर चालक नहीं
बता दें कि सीएचसी में एक ममता वाहन उपलब्ध है लेकिन चालक नहीं है। दूसरी समस्या है कि वाहन को चलाने के लिए पेट्रोल नहीं है। गोपीकांदर में सीएचसी की स्तिथि दयनीय बनी हुई है। दो घण्टे इंतजार के बाद परिजनों ने राम मड़ैया को यात्री बस से दुमका अस्पताल लेकर पहुंचे





Comments