दुमका में खदान मालिक से किसने मांगी 50 लाख की रंगदारी
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Sep 30, 2025
- 2 min read

दुमका। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में पत्थर खदान मालिक राम सोरेन से 50 लाख रुपये रंगदारी की मांग और गोली मारने की धमकी देने का मामला सामने आया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों – बड़का मुर्मू, लखीराम मुर्मू और जोसेफ हेम्ब्रम – को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों से घटना में प्रयुक्त तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवकों ने रंगदारी मांगने की बात कबूल कर ली है।

शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल फोन बरामद
दुमका। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के पत्थर खदान मालिक राम सोरेन से अज्ञात अपराधियों द्वारा 50 लाख रुपये रंगदारी की मांग और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में शिकारीपाड़ा थाना कांड संख्या 107/2025 दिनांक 28.09.2025, धारा 308 (5) बीएनएस 2023 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित टीम ने की कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) विजय महतो के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया। टीम ने छापामारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मामले में गिरफ्तार आरोपी
1. बड़का मुर्मू (27 वर्ष), पिता- सनातन मुर्मू, निवासी- शिमला, पो० ढाका।
2. लखीराम मुर्मू उर्फ बाबु कुड़ा उर्फ हुक्कु (33 वर्ष), पिता- रामे मुर्मू, निवासी- भोक्तानडीह, खाडुकदमा।
3. जोसेफ हेम्ब्रम उर्फ ताला उर्फ दारोगा (30 वर्ष), पिता- बब्लू हेम्ब्रम, निवासी- भोक्तानडीह, खाडुकदमा।

पूछताछ में कबुल किया रंगदारी मांगने में संलिप्तता
पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों ने रंगदारी मांगने की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। उनके कबूलनामे के आधार पर प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

बरामद किया गया मोबाइल
REDMI NOTE 10S मोबाइल फोन
REALME 612 मोबाइल फोन
REDMI A5 मोबाइल फोन

छापामारी टीम में शामिल अधिकारी
विजय महतो, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, दुमका
अमित कुमार लकड़ा, थाना प्रभारी, शिकारीपाड़ा
मो० इमरान, पु०अ०नि०, शिकारीपाड़ा थाना
राकेश भगत, पु०अ०नि०, शिकारीपाड़ा थाना
सोमाई किस्कु, स०अ०नि०, शिकारीपाड़ा थाना
अमित कुमार (आ०/59)
शिकारीपाड़ा थाना रिजर्व गार्ड









Comments