
1.64 करोड़ के लागत से बने जिला परिषद के दो मार्केट काम्प्लेक्स का हुआ उद्घाटन
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Jun 10
- 1 min read

दुमका। जिला परिषद् मद से दुर्गा स्थान के सामने जिला परिषद् के जमीन पर निर्मित बहु-उद्देशीय भवन एवं जिला परिषद् कार्यालय के पश्चिमी छोर पर गाँधी मैदान के सामने निर्मित मार्केट कॉम्पलेक्स का उपायुक्त अभिजीत सिन्हा,जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा,जिला परिषद उपाध्यक्ष सुधीर कुमार मंडल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
75 लाख की राशि के लागत से दुर्गा स्थान के सामने जिला परिषद् के जमीन पर बहु-उद्देशीय भवन का निर्माण किया गया है एवं 89 लाख की लागत से जिला परिषद् कार्यालय के पश्चिमी छोर पर गाँधी मैदान के सामने मार्केट कॉम्पलेक्स का निर्माण किया गया है।
उपायुक्त ने कहा कि जल्द ही प्रक्रिया के तहत इन दोनों भवनों की बंदोबस्ती करायी जाएगी।इससे जिला परिषद के आंतरिक राजस्व में वृद्धि होगी।








Comments