मामा घर गयी थी किशोरी कि अचानक पहुंच गया पड़ोसी
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Sep 7, 2025
- 1 min read

किशोरी से छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार
शिकारीपाड़ा/निज संवाददाता। दुमका। जिला के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दस वर्षीया किशोरी के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए छेड़खानी करनेवाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल लड़की की माँ ने थाने में लिखित आवेदन दिया कि उसकी बेटी नज़दीक के गांव में अपने मामा के घर गई थी। उस वक्त मामा के घर पर कोई नहीं था। सभी अपने अपने काम से बाहर गए थे। वह अकेली घर पर थी तभी अचानक उस गांव का चुन्नू हेम्ब्रम अचानक आ पहुंचा और छेड़छाड़ करने लगा।

संयोग था कि पड़ोस की एक लड़की पहुंच गयी
पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया है कि चुन्नु ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने का भी प्रयास किया। यह संयोग था कि उसी वक्त घर के बगल की एक लड़की वहां पहुंच गई और यह दृश्य देख उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। चुन्नू किशोरी को छोड़ तेज़ी से मौके से भाग निकला। पीड़िता की माँ की सूचना पर शिकारीपाड़ा थाना की पुलिस ने गम्भीरता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी चुन्नू हेम्ब्रम को गिरफ्तार कर थाने लाई।

बीएनएस एवं पोक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज
पुलिस ने पीड़िता के मां के बयान पर चुन्नू हेम्ब्रम के खिलाफ केस संख्या 96/25 दर्ज कराया गया है जिसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 74/75 ( 2 ) और पॉक्सो एक्ट की धारा 10 अंकित किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।





Comments