दुमका में गोबर के ढेर से एक अज्ञात युवती का सड़ा गला शव बरामद
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Jun 8
- 1 min read

दुमका। जरमुंडी थाना क्षेत्र के पुतलीडाबर पंचायत के जरूवाडीह गांव स्थित मैदान से पुलिस ने लगभग 30 वर्षीय एक अज्ञात युवती का सड़ा गला शव बरामद किया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद जरमुंडी के पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी श्यामानंद मंडल पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया। आशंका जताई जा रही है कि मृतक युवती के साथ अज्ञात लोगों द्वारा पहले बलात्कार किया गया होगा और हत्या किसी अन्य जगह पर करके साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को गोबर के ढेर में फेंक दिया गया है। जंगली जानवरों द्वारा शव को नोच खसोट दिये जाने के कारण मृतका की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
घटना स्थल से शव पर ढका हुआ चादर एवं शव के समीप एक साड़ी बरामद हुई है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पुछताछ की लेकिन अबतक शव की पहचान नहीं हो पायी है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है और आस-पास के गांवों से लापता लड़कियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
Kommentare