top of page

अधिवक्ताओं ने जिला अधिवक्ता संघ के सचिव से किया डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने माँग


दुमका। अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को जिला अधिवक्ता संघ के सचिव राकेश कुमार को ज्ञापन सौंप  कर जिला अधिवक्ता संघ के परिसर में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने की माँग किया है। ज्ञापन के माध्यम से अधिवक्ताओं ने कहा कि जिला अधिवक्ता संघ, दुमका के कोर्ट परिसर में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाई जाय, इससे आम लोगों में जागरूकता एवं अधिवताओं में कानून के प्रति सम्मान बढेगा। डॉ भीमराव अंबेडकर एक महान कानून विद और समाज सुधारक थे। जिन्होंने समाज के वंचित वर्गों के लिए काम किया और समानता और न्याय के लिए लड़ाई लड़ी। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल दलितों के नहीं, पुरे देश के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनका योगदान भारतीय संविधान, लोकतंत्र और न्याय प्रणाली में अमूल्य है। उनकी प्रतिमा लगना न्यायपालिका की गरिमा को बढ़ाएगा। बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगने से मुक्कीलों, वकीलों को न्याय और सामाजिक न्याय के प्रति प्रेरणा मिलेगी।  इस प्रतिमा के माध्यम से हम बाबा साहेब डॉ अंबेडकर के आदशो और मूल्यों को प्रोत्साहित करना चाहते हैं और हमारे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना चाहते है। ज्ञापन लेने के बाद संघ के सचिव ने कहा की यह एक बहुत अच्छी पहल है।

इसको हम कार्यकारिणी की बैठक में रखकर प्रतिमा लगाने की पहल करेंगे। ज्ञापन में अधिवक्ता डॉ सिकन्दर कुमार, डॉ अमरेन्द्र कुमार यादव, मीलू रजक, मोहम्मद अंसारी, धर्मेंद्र नारायण प्रसाद, पंकज कुमार यादव, जयकांत यादव, प्रियंका झा, सत्यनारायण भगत, दिलीप कुमार मंडल, भवेश कुमार यादव, रमेश प्रसाद गुप्ता, दीपक कुमार यादव, नित्यानंद यादव, निर्मल कुमार दुबे, दिनेश कुमार मंडल, संजीव कुमार सिन्हा, जीवन राय, संजय कुमार, प्रीति झा, सुभाष कुमार, अजीत कुमार मांझी, प्रवीर कुमार वर्मा, रेखा प्रसाद, ज्योति कुमारी सहित अन्य अधिवक्ता ने हस्ताक्षर किया है।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page