top of page

प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों की टीम ने मलूटी मन्दिरों का किया दौरा।


दुमका। जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड स्थित मंदिरों के गांव मलूटी में मंगलवार को प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों की एक टीम ने दौरा किया। इस टीम में सिद्धांत कुमार,हिमांशु लाल ,नाजिश अंसारी और आनंद शर्मा मौजूद थे। इसके साथ ही उनके साथ शिकारीपाड़ा के अंचलाधिकारी कपिल देव ठाकुर के साथ स्थानीय थाना की पुलिस भी रही। आईएएस अधिकारियों ने पहले मां मौलिक्षा मंदिर में पूजा अर्चना की और उसके बाद पूरे गांव में अवस्थित मंदिरों का जायजा लिया। वर्तमान समय में मंदिरों के जिम्नोद्धार का कार्य चल रहा है।अधिकारियों ने उस कार्य का भी निरीक्षण किया। टेराकोटा पद्धति से बने इन मंदिरों को देखकर अधिकारी मन्त्रमुग्ध हो गए। गौरतलब है कि मन्दिरों के गांव मलूटी में कई शताब्दी पूर्व 108 मंदिर हुआ करते थे लेकिन अब सिर्फ 72 मंदिर शेष रह गए हैं।इन मंदिरों के संरक्षण हेतु सरकार के द्वारा काफी प्रयास किया जा रहा है।धीरे-धीरे मंदिर की मौलिकता वापस आ रही है। झारखंड सरकार के अथक प्रयास के बाद अब यह राज्य के मानचित्र में एक पर्यटक स्थल के तौर पर विकसित हो रहा है।

 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page