दुमका के खैरबनी गांव में लुटेरों ने ताला तोड़कर लाखों की चोरी
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Sep 22, 2025
- 2 min read

दुमका। दुमका जिला के मसलिया। थाना क्षेत्र के नयाडीह पंचायत अंतर्गत खैरबनी गांव में रविवार की देर रात अज्ञात लुटेरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों के गहने व नकदी की चोरी कर ली। घटना रात करीब साढ़े बारह बजे की बताई जा रही है। गृहस्वामिनी रीता देवी, जो अपने परिवार के साथ दुमका में रहती हैं, उन्हानें बताया कि रात करीब 1 बजे ग्रामीणों ने फोन कर चोरी की सूचना दी।

जेवरात समेत लगभग चार लाख की चोरी
गृहस्वामिनी रीता देवी ने गांव पहुंचने पर देखा कि घर लगे तीनों ताले टूटे हुए थे और अलमारी से गहने व नकदी गायब थे। चोर सोने-चांदी के आभूषण समेत लगभग 25 हजार रुपये नकद ले उड़े। लूटे गए सामानों में दो सोने के कंगन, दो अंगूठियां, चार जोड़ी कान के टॉप्स, तीन फुटकी, चांदी का कमरबंद, छह पायल, चार पोरिया, दो सिकरी, एक उंड खोसा, पांच चांदी के सिक्के और अन्य आभूषण शामिल हैं। कुल मिलाकर लगभग चार लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ किया गया है।

चोरों ने बाहर से कुंडी बंद कर दी थी
ग्रामीणों ने बताया कि घटना के दौरान बगल के घर में आहट होने पर संदेह हुआ, लेकिन चोरों ने बाहर से कुंडी बंद कर दी थी। इसके चलते लोग बाहर नहीं निकल पाए और मोबाइल से सूचना दी। बाद में पड़ोसियों के शोर मचाने पर अन्य ग्रामीण जुटे और चोरी की घटना की जानकारी घरवालों को दी गई। सूचना पर मसलिया पुलिस रात करीब तीन बजे घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

घटना से गांव में डर का माहौल
इस घटना से गांव में डर का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से रात्रि गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है। इस संबंध मसलिया थाना प्रभारी राजेश रंजन से बात करने पर बताया कि पीड़ित की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। प्राथमिक दर्ज करके आगे की अनुसंधान की जा रही है।





Comments