पुणे इंद्रयाणी नदी पर बना पुल टूटा 6 लोगों की मौत की पुष्टि कई लोग लापता
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Jun 15
- 2 min read

महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां 15 जून रविवार को इंद्रायणी नदी पर बना पुल का गिर गया है। जब ब्रिज गिरा उस समय पुल पर 100 से ज्यादा लोग मौजूद थे। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस हादसे में 25 से 30 लोगों के बहने की खबर सामने आ रही है। इस हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत हुई है और 38 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दरअसल लगातार बारिश के वजह से पहाड़ी इलाकों की नदियों में जल स्तर बढ़ गया था साथ ही रविवार होने की वजह से पुल पर पर्यटकों की संख्या काफी अधिक थी । जिसके वजह से हादसा हुआ।
इंद्रायणी नदी में बहे पर्यटकों को बचाने के लिए बचाव दल मौके पर पहुंच गया है। पर्यटकों को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त पर्यटकों के साथ छोटे बच्चे भी थे।

हादसे पर बोले महाराष्ट्र सीएम?
इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मावल में पुल ढहने की घटना हुई है। मैंने डिविजनल कमिश्नर, तहसीलदार और पुलिस कमिश्नर से बात की है। कुछ लोग घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। कुछ लोग फंसे भी हैं। एनडीआरएफ की टीम वहां पहुंच रही है। संभव है कि कुछ लोग बह गए हों। हमें अभी तक इस संबंध में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं मिली है। इसलिए अभी इस बारे में बात करना उचित नहीं होगा। पूरी जानकारी मिलने के बाद ही मैं इस बारे में जानकारी दूंगा। अभी प्रशासन लोगों को राहत पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहा है।
Comments