झारखंड का पाकुड़ बन रहा है आतंक का नया गढ़
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Aug 27, 2025
- 1 min read

झारखंड में आतंकी संगठनों से जुड़े स्लीपर सेल की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। राज्य की सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, आठ प्रमुख आतंकी संगठन—
इंडियन मुजाहिद्दीन (IM), स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (SIMI), लश्कर-ए-तैयबा, अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS), इस्लामिक स्टेट (ISIS), पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI), जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (JMB) और हिज्ब उत-तहरीर— झारखंड में अपनी पकड़ रहे हैं।

राज्य के नौ जिले निशाने पर
सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट बताती है कि इन आतंकी संगठनों के स्लीपर सेल मुख्य रूप से झारखंड के 9 जिलों में सक्रिय हैं:
रांची
जमशेदपुर
हजारीबाग
रामगढ़
लोहरदगा
पाकुड़
गोड्डा
धनबाद
गिरिडीह
पाकुड़ बना आतंक का नया हॉटस्पॉट
झारखंड एटीएस की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के 285 लोग प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से जुड़े पाए गए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से सबसे ज्यादा 113 संदिग्ध केवल पाकुड़ जिले से हैं। यही वजह है कि पाकुड़ को आतंकवाद का नया गढ़ माना जाने लगा है।





Comments