top of page

राजस्व निरीक्षकों की पिटाई करनेवाले पांचों दुकानदार गिरफ्तार


दुमका

राजकीय श्रावणी मेला, बासुकीनाथ में ड्यूटी पर तैनात नगर पंचायत के दो राजस्व निरीक्षकों की दुकानदारों द्वारा की गई पिटाई के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजस्व निरीक्षक श्रीकांत चौधरी और उनके सहयोगी हंसराज गुप्ता दुकान निबंधन के कार्य के लिए बासुकीनाथ पहुंचे थे। इसी दौरान बसबेटिया, जरमुंडी निवासी दिलीप मंडल की छोले-भटूरे की दुकान के पास विवाद उत्पन्न हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आसपास के दुकानदारों ने मिलकर दोनों राजस्व कर्मचारियों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

घटना के बाद जरमुंडी थाना में दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित जांच करते हुए आरोपियों दिलीप मंडल (जरमुंडी), राहुल पांडे (साहिबगंज), पीकेश साह (गोड्डा), पप्पू साह (बांका), और शिव शंकर साह (गोड्डा) को गिरफ्तार किया और सरकारी कार्य में बाधा पहुँचाने व हमला करने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।


नगर पंचायत प्रशासक अजमल हुसैन अंसारी के निर्देश पर मुख्य आरोपी दिलीप मंडल की अवैध दुकान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन ने साफ किया है कि मेला क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी या कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


यह मामला मेला क्षेत्र में सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा और व्यवस्था बहाल रखने को लेकर अहम माना जा रहा है।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page