डिटरमिनेशन, डिसिप्लिन और डेडीकेशन से मिलेगी सफलता: डीसी अभिजीत सिन्हा

मुख्यमंत्री जिला उत्कृष्ट विद्यालय में डीसी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
दुमका। मुख्यमंत्री जिला उत्कृष्ट विद्यालय दुमका में 05 जुलाई को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने विद्यालय के 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा मैं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना और उन्हें बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन हेतु प्रेरित करना था।

उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि “छात्र-छात्राएं हमारे जिले का भविष्य हैं। इनकी मेहनत, लगन और अनुशासन से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है।’’ उन्होंने बच्चों को सफलता के तीन मूल मंत्र डी-3 के बारे में बताया- डिटरमिनेशन, डिसिप्लिन और डेडीकेशन। उन्हांेंने कहा कि छात्र अभी जितना ज्यादा पसीना बहाएंगे, जिंदगी की जंग उतनी आसान हो जाएगी। उन्होंने शिक्षकों के योगदान की भी सराहना की और शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने का आह्वान किया।







Comments