मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्मार्ट सिटी, धुर्वा स्थित निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर का स्थल निरीक्षण किया
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Aug 25, 2025
- 1 min read

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज धुर्वा स्थित स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से परियोजना की वर्तमान स्थिति और आगे की योजनाओं को लेकर विस्तार से जानकारी ली।
अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि वर्ष 2018 में इस कन्वेंशन सेंटर का निर्माण कार्य शुरू हुआ था, लेकिन बीच में परियोजना ठप पड़ गई। इस सेंटर में लगभग 5,000 लोगों की बैठने की क्षमता प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री ने मौके पर अधिकारियों को निर्देश दिया कि आने वाले समय में इस कन्वेंशन सेंटर की उपयोगिता राज्य हित में सुनिश्चित की जाए और इसके लिए एक ठोस कार्य योजना तैयार की जाए।

इस अवसर पर नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, सीईओ स्मार्ट सिटी सूरज कुमार, जीएम स्मार्ट सिटी राकेश नंदकुलियार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।





Comments