top of page

भोगनाडीह में हुए लाठीचार्ज के खिलाफ भाजपा ने किया सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन


ree

दुमका। हूल दिवस के अवसर पर साहेबगंज के भोगनाडीह में किये गये लाठीचार्ज के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी दुमका जिला इकाई ने 01 जुलाई को जिला अध्यक्ष गौरवकांत के नेतृत्व में टीन बाजार चौक पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। भाजपा जिलाध्यक्ष गौरवकांत ने कहा कि हूल दिवस केवल एक तिथि नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के संघर्ष, स्वाभिमान और बलिदान का प्रतीक है। ऐसे ऐतिहासिक दिवस पर आदिवासी समुदाय के लोगों पर लाठी और आंसू गैस छोड़कर हेमंत सरकार ने यह सिद्ध कर दिया कि वह आदिवासी हितैषी होने का केवल दिखावा करते है, जबकि व्यवहार में उनकी आवाज दबाने में जुटे है।


ree

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ अंजुला मुर्मू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आदिवासी समाज की अस्मिता, अधिकार और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रही है और आगे भी रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि हेमंत सरकार की ऐसी जनविरोधी और दमनकारी नीतियों को भाजपा हर स्तर पर उजागर करती रहेगी और लोकतांत्रिक तरीके से उसका पुरजोर विरोध जारी रहेगा। अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष रमेश मुर्मू ने कहा कि हूल दिवस के अवसर पर आदिवासी समाज पर इस तरह की बर्बरता कर हेमंत सरकार ने साबित कर दिया कि उसे आदिवासियों के इतिहास और उनकी भावनाओं से कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा का अनुसूचित जनजाति मोर्चा इस अन्याय के खिलाफ हर गाँव और हर पंचायत में आवाज बुलंद करेगा।


ree

भाजपा जिला मंत्री गुंजन मरांडी ने कहा कि हूल दिवस जैसे गौरवपूर्ण दिन पर शांतिपूर्ण सभा को रोका जाना और फिर आदिवासी भाइयों पर लाठीचार्ज किया जाना बेहद शर्मनाक है। भाजपा जिला इकाई इसे कभी स्वीकार नहीं करेगी और जनता को सच्चाई बताने के लिए लगातार जनजागरण अभियान चलाएगी। मौके पर रविकांत मिश्रा, निवास मंडल, पवन केसरी, धर्मेंद्र सिंह बिट्टू, विवेकानंद राय, गुंजन मरांडी, बबलू मंडल, सोनी हेंब्रम, नवल किस्कू, रूपेश मंडल, सुजीत यदुवंशी, दीप्तांशु कोचगवे, मनोज साह, मृणाल मिश्रा, ओम केसरी, दिनेश सिंह, अरविंद दुबे, रमेश मुर्मू, अजय गुप्ता, रामवतार भालोठिया, गणपति पाल, अमन राज गायत्री जायसवाल, संतोष सोरेन, प्रवीण सिंह, अजय राउत, राजेश वर्मा, वीरेंद्र मरांडी, मंजू दास, मनोहर हेंब्रम, रामलाल हांसदा, प्रभात चंद्र लायक आदि मौजूद थे।

ree

 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page