top of page

रिश्वत लेते हुए बरहेट का पंचायत सचिव रंगे हाथों गिरफ्तार

आवास योजना में लाभुक से पंचायत सचिव ने मांगा था 7500 रुपये का रिश्वत

दुमका। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने 24 जुलाई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधान सभा क्षेत्र साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड के बरमसिया पंचायत सचिव संतोष कुमार को 3,500 रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पंचायत सचिव आवास योजना का जियोटैग करने के एवज में लाभुक से 7500 रुपये मांग रहा था जिसकी पहली किस्त के रूप में जैसे ही लाभुक ने 24 जुलाई को 3,500 रुपये दिया कि वहां घात लगाये एसीबी के अधिकारियों ने उसे रंगे हाथों धर दबोचा। एसीबी के एसपी ने इसकी पुष्टि की है। रिश्वत में लिये गये 3,500 रुपये को जप्त करते हुए एसीबी ने पंचायत सचिव संतोष कुमार का केमिकल मिले पानी में हाथ धुलवाया तो उसका रंग लाल हो गया। एसीबी की टीम बरमसिया पंचायत सचिव संतोष कुमार को गिरफ्तार कर दुमका के कार्यालय लायी जहां कागजी प्रक्रिया करने के बाद उसे एसीबी के विशेष अदालत में प्रस्तुत किया गया। कोर्ट ने उसे 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

सत्यापन के दौरान रिश्वत मांगने की हुई थी पुष्टि

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के एसपी ने बताया कि लिखित शिकायत मिली थी कि परिवादी की जनमन आवास योजना के तहत 2.20 लाख की लागत से पक्का मकान बनाने की यांेजना स्वीकृत हुई थी। आवेदक को योजना के तहत मकान बनाने के लिए 30 हजार रुपये मिल चुके थे। प्राक्कलित राशि की शेष रकम के लिए वह जब पंचायत सचिव संतोष कुमार से मिला तो उसने 7500 रुपये रिश्वत मांगे और नहीं देनेपर जियो टैग नहीं करने की बात कही। परिवादी रिश्वत देना नहीं चाहता था इसलिए उसने एसीबी से शिकायत की।

पहली किस्त के रूप में 3500 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

उसकी शिकायत के आलोक में मामले का सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान आरोपी संतोष कुमार के द्वारा 7500 रुपये रिश्वत मांगने की बात सत्य पायी गयी। आवेदक के लिखित आवेदन एवं सत्यापन कर्ता के सत्यापन प्रतिवेदन के आधार पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो दुमका द्वारा कांड सं. 02/25, दिनांक-23.07.24 पंजीकृत कर प्राथमिक अभियुक्त पंचायत सचिव संतोष कुमार के विरूद्ध ट्रैप की कार्रवाई की गयी। ट्रैप की कार्रवाई के दौरान धावादल ने दण्डाधिकारी एवं दो स्वतंत्र गवाहों के समक्ष उसे बरहेट प्रखण्ड कार्यालय से 3500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page