top of page

समझौता के बाद जलसहिया का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त


दुमका। झारखंड प्रदेश जलसहिया यूनियन, जिला दुमका के बैनर तले बुधवार से जारी अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को समाप्त हो गया। पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल-1 के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार और प्रमंडल-2 के कार्यपालक अभियंता रमेश कुमार लोहरा की मौजूदगी में संघ के प्रमंडलीय संयोजक विजय कुमार दास, जिला अध्यक्ष रजनी मिर्धा एवं जिला सचिव सुशीला मुर्मू के साथ लिखित समझौता हुआ।

समझौते के तहत यह तय हुआ कि 25 सितम्बर से बकाया मानदेय के भुगतान की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। विभाग द्वारा जलसहियाओं को सौंपे गए कार्य वे नियमित रूप से करेंगी। साथ ही धरना प्रदर्शन को लेकर जलसहियाओं पर कोई दण्डात्मक कार्रवाई नहीं होगी।

गुरुवार को भी जलसहिया कार्यालय परिसर में धरना देती रही और बुधवार की रात भर गेट पर डटी रही। स्थिति को देखते हुए विभाग हरकत में आया और देर शाम वार्ता का प्रयास किया गया, जिसके बाद गुरुवार को समझौता हो गया।

धरना कार्यक्रम में शर्मिला हांसदा, आरती देवी, करिश्मा देवी सहित कई जलसहियाएं मौजूद थीं।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page