top of page

मछली पकड़ने गए युवक की डैम में डूबने से मौत, शव बरामद


दुमका, मसलिया:

राजपड़ा गांव निवासी 45 वर्षीय सुशील हेम्ब्रम की मसानजोर डैम में डूबने से मौत हो गई। वह रविवार को अपने दोस्तों के साथ मछली पकड़ने के लिए डैम गया था, इसी दौरान वह पानी में डूब गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला।

सोमवार को अंचलाधिकारी रंजन कुमार यादव और प्रखंड प्रमुख बसुदेब टुडू की पहल पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तलाश अभियान चलाया। इसके बाद सुशील हेम्ब्रम का शव डैम से बरामद किया गया।


मृतक अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गया है। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page