बेटी की शादी कर निमंत्रण देने जा रही मां की सड़क दुर्घटना में मौत
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Jun 23, 2025
- 1 min read

30 जून को थी एक लौती बेटी की शादी, पिता की हो चुकी है मौत
दुमका। जिला मुख्यालय के रसिकपुर केवटपाड़ा मोहल्ले के एक घर में 30 जुन को शहनाईयां बजाने की तैयारी की जा रही थी कि अचानक एक सड़क हादसे ने परिवार की सारी खुशियां छीन ली। रसिकपुर में रहनेवाली पंचू देवी की बेटी की शादी 30 जून को होनी थी। बेटी के सिर से पिता का साया पहले ही उठ चुका था। इकलौती बेटी की शादी में कोई कमी न रहे इसकी पूरी तैयारी पंचू देवी कर रही थी। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। बेटी का हाथ पीला करने के पहले ही घर से मां की अर्थी उठ गई। जानकारी के अनुरूप रविवार शाम पंचू देवी अपने एक परिचित के साथ बेटी की शादी का निमंत्रण देने बाइक से शिकारीपाड़ा जा रही था। पत्ताबाड़ी के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गई। इस घटना में पंचू देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान कल देर रात उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव के घर पहुंचते ही हर तरफ माहौल गमगीन हो गया।








Comments