हटाये गये रविन्द्र राय, सांसद आदित्य साहू बने झारखंड भाजपा का नया कार्यकारी अध्यक्ष
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Oct 3, 2025
- 2 min read

रांची। झारखंड बीजेपी को लेकर दिल्ली से बड़ी खबर आई कि झारखंड बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रवींद्र कुमार राय को पद से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को झारखंड भाजपा का नया कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी है।

विस चुनाव में रविन्द्र राय नहीं दिला सके सीटें
बाबू लाल मरांडी के बीजेपी अध्यक्ष रहते हुए विधान सभा चुनाव के पहले चरण की नामांकन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद जेपी नड्डा ने रविन्द्र राय को झारखंड बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था। रविंद्र राय 2014 से 2019 तक कोडरमा से लोकसभा के सांसद रहे हैं। इसके पहले अध्यक्ष भी रह चुके हैं। ऐसा माना जाता है कि बीजेपी रविंद्र राय भूमिहार जाति से आते हैं और कास्ट इक्वेश्चन को साधने के लिए बीजेपी ने यह कवायद की थी, जिसका पार्टी को फायदा नहीं मिला इसलिए अब उन्हें हटा दिया गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया नियुक्त
पत्र में बताया गया है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आदित्य साहू, (सांसद राज्य सभा) को झारखंड बीजेपी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। आदित्य साहू की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति रवींद्र कुमार राय के स्थान पर की गयी है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गयी।

कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर बाबूलाल मराण्डी ने की बैठक
आदित्य साहू को झारखण्ड बीजेपी का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद प्रदेश भाजपा कार्यालय में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह के साथ बैठक की हैं। इस बैठक में राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा भी मौजूद थे।

ओबीसी समाज से आते हैं आदित्य साहू, रघुवर से है करीबी
कभी पूर्व सांसद रामटहल चौधरी का बेहद करीबी रहकर राजनीति करने वाले आदित्य साहू पार्टी की पहचान पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में है। 2019 तक रामटहल चौधरी कॉलेज में प्रोफेसर रहने के बाद 2022 में राज्यसभा सदस्य के रूप में चयनित हुए। प्रदेश महामंत्री के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे आदित्य साहू की छवि साफ सुथरी रही है। बेहद ही सौम्य और सरल स्वभाव के माने जाने वाले आदित्य साहू ओबीसी समाज से आते हैं। पार्टी को उम्मीद है कि इसका लाभ मिलेगा। जानकारों का मानना है कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ घनिष्ठता होने का लाभ कहीं न कहीं उन्हें मिला है। इधर, आदित्य साहू को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद बधाई देने का तांता लगा हुआ है।

गोड्डा सांसद डा निशिकांत दुबे ने दी बधाई
गोड्डा सांसद डा निशिकांत दुबे ने राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को झारखंड भाजपा का नया कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर उन्हें बधाई दी है। दुबे ने साहु को झारखंड भाजपा का नया कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर केन्द्रीय नेतृत्व का आभार जताया है।




Comments