सोरेन परिवार का ही रहेगा पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का आवास
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- 22 hours ago
- 1 min read

पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का आवास उनकी पत्नी रूपी सोरेन (किस्कु) को आजीवन आवंटित करने की स्वीकृति दी
रांची। झारखंड सरकार की कैबिनेट की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का आवास उनकी पत्नी रूपी सोरेन (किस्कु) को आजीवन आवंटित करने की स्वीकृति दी है। 02 सितम्बर को कैबिनेट की बैठक में 66 बड़े प्रस्ताव पारित किए गए, जिसमें सड़क सुरक्षा कोष के प्रारूप को मंजूरी दी गई है. वहीं जनगणना के अधिसूचना के पुनः प्रकाशन की मंजूरी दी गई है। झारखंड में विद्यालयों की मान्यता के लिए नियमावली में संशोधन किया गया है।

झारखंड में ललित कला, साहित्य और संगीत नाट्य अकादमी के गठन को मंजूरी
कैबिनेट की बैठक में अंग प्रत्यारोपण से संबंधित दिशा-निर्देशों को मंजूरी दी गई। पुनासी जलाशय योजना के लिए एक हजार 851 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। मुख्यमंत्री झारखंड अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी मजदूरों के लिए एक कोष के गठन को मंजूरी दी गई। रामगढ़ अंतर्गत बरियातू से हुंडरू पथ के निर्माण के लिए 34 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। 16वें वित्त आयोग की बैठकों के लिए व्यय की जाने वाली राशि को मंजूरी दी गई. झारखंड पर्यटन विकास एवं निबंधन अधिनियम संशोधन विधेयक को मंजूरी दी गई। बांध पुनर्वास एवं सुधार परियोजना के अंतर्गत 232 करोड़ की राशि को मंजूरी दी गई। कटौती के बाद झारखंड कोचिंग सेंटर विधेयक 2025 को मंजूरी दी गई। झारखंड में ललित कला अकादमी के गठन को मंजूरी दी गई। झारखंड राज्य साहित्य अकादमी के गठन को मंजूरी दी गई। झारखंड राज्य संगीत नाट्य अकादमी के गठन को मंजूरी दी गई।

Comments