सूर्या हांसदा हत्याकांड मामले को लेकर आदिवासी संगठनों ने की बैठक
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Aug 22, 2025
- 2 min read

सीबीआई जांच करवाने के लिए सरकार पर दबाव बनाएंगे दोनों संगठन
दुमका। छात्र समन्वय समिति और झारखंड क्रांति सेना के संयुक्त तत्वाधान में सूर्या हांसदा हत्याकांड मामले को लेकर विशेष बैठक की गई। बैठक में सूर्या हांसदा को न्याय दिलाने के लिए संकल्प लिया गया और सरकार पर दबाव बनाकर सीबीआई जांच करवाने की अनुशंसा पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 24 अगस्त को पूरे संथाल परगना सहित राज्य भर में पुतला दहन कार्यक्रम रखा गया। बैठक में समन्वय समिति के छात्र नेता डॉ. श्यामदेव हेंब्रम ने कहा कि सूर्या जैसे जननायक की हत्या करना समस्त झारखंडी और खासकर संथाल आदिवासी समाज के लिए गहरा आघात है। हमें एकजूटता के साथ इस लड़ाई को जोर-शोर से लड़ने की जरूरत है। सूर्या हांसदा का न्याय समस्त झारखंड वासियों का न्याय होगा।

झारखंडवासियों को लड़नी होगी आर या पार की लड़ाई
झारखंड क्रांति सेना के केंद्रीय अध्यक्ष अमर मरांडी ने कहा कि अब हम झारखंडवासियों को आर या पार की लड़ाई लड़नी होगी, अन्यथा आने वाले समय में राजनीतिक और कॉर्पाेरेट पोषित माफिया द्वारा हम आदिवासियों का ऐसा हस्र किया जाएगा। समन्वय समिति के छात्र नेता राजीव बास्की ने कहा कि इस लड़ाई में सभी झारखंडियों को एकजूटता के साथ लड़ाई लड़नी होगी अन्यथा झारखंड में लूट खसोट करने वालों का मनोबल बढ़ जाएगा, इन्हें यहां से भगाना होगा अन्यथा आने वाले दिनों में इसी घटना के पुनरावृति हो सकती है। क्रांति सेना के केंद्रिय महासचिव निखिल मुर्मू ने कहा कि सूर्या के न्याय का आंदोलन को गांव-गांव घर-घर तक पहुंचाना होगा, वृहद आंदोलन कर इस हत्याकांड मामले को सीबीआई जांच की अनुशंसा मुख्यमंत्री से करानी होगी तभी सूर्य को निष्पक्ष और सही न्याय मिल सकेगा। इस मौके पर रोहित, रितेश, लव कुश, रविराज, अमित, मनोज, शिव, राजेश, लुईस, मुन्ना, संजय आदि उपस्थित थे।





Comments