top of page

झारखण्ड के पुलिस मुख्यालय के डेटा सेंटर में लगी आग

40 कंप्यूटर और 10 एसी जलकर खाक

डाटा सेंटर के ऊपर बने डेवलपमेंट रूम में लगी आग

रांची के धुर्वा स्थित झारखंड पुलिस मुख्यालय के डाटा सेंटर में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। आग डाटा सेंटर के ठीक ऊपर बने डेवलपमेंट रूम में लगी, जिससे वहां रखी वायर केबल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए।

फायर ब्रिगेड ने समय रहते काबू पाया

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। समय रहते कार्रवाई होने के कारण आग ज्यादा फैलने से बच गई।

शॉर्ट सर्किट को बताया गया आग का कारण

शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस घटना में डाटा सेंटर में मौजूद 40 कंप्यूटर और 10 एसी पूरी तरह जल गए। बाकी नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

यह पहली बार नहीं है जब पुलिस मुख्यालय में आग लगी हो। 16 नवंबर 2018 को ग्राउंड फ्लोर पर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आग लगी थी, जिसमें कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, कंप्यूटर और फर्नीचर जलकर राख हो गए थे। इस दौरान आग बुझाने की अफरातफरी में एक पुलिसकर्मी का पैर भी टूट गया था।

2021 में भी शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग

22 जुलाई 2021 को भी पुलिस मुख्यालय के दूसरे फ्लोर स्थित सेक्शन ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। उस समय मौजूद अधिकारियों ने तुरंत अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग पर काबू पा लिया था, जिससे बड़ा हादसा टल गया था।

 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page