युवती ने खुद रिकार्ड करवायी थी अपनी अश्लील वीडियो
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Dec 6, 2025
- 1 min read

महिला आयोग में पहुँची शिकायत, पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर
दुमका। सरैयाहाट थाना क्षेत्र की एक युवती ने बिहार के बांका जिला स्थित दुमुहान जनमदेय गांव के अनुज शर्मा (32) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि आरोपी उससे फोन पर बातचीत करते-करते वीडियो कॉल करने लगा और गंदी हरकतें करवाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया।

सोशल मीडिया पर भेजे वीडियो, शादी भी टूट गई
पीड़िता के अनुसार आरोपी युवक लगातार व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो भेजकर उसे ब्लैकमेल करता रहा। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल होने से युवती की शादी भी टूट गई, जिससे उसका जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया।

महिला आयोग से मदद, थाना में दर्ज हुआ मामला
युवती ने राष्ट्रीय महिला आयोग को पूरी घटना की जानकारी दी। आयोग के निर्देश के बाद सरैयाहाट थाना में अनुज शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। प्राथमिकी में वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी सहित कई गंभीर आरोप शामिल हैं।

कई धाराओं में केस, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
थाना प्रभारी राजेंद्र यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 351(2), 351(3), 352, 77 और 79 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और जल्द ही उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।




Comments