top of page

मंत्री इरफान अंसारी को फिर मिली जान से मारने की धमकी

कहा तुम बस इंतजार करो, बहुत जल्द उड़ा देंगे

रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. रविवार की देर रात करीब 12 बजे एक अज्ञात मोबाइल नंबर 7005758247 से कॉल कर मंत्री को धमकी दी गई।

बोकारो सर्किट हाउस में रूके थे स्वास्थ्य मंत्री

जिस समय इरफान अंसारी को कॉल करके धमकी दी गई वो उस समय बोकारो के सर्किट हाउस में रुके थे, जहां वह आधिकारिक कार्यक्रमों के सिलसिले में पहुंचे थे.

मंत्री ने पुलिस में दर्ज करवायी शिकायत

धमकी देने वाले ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए हत्या की धमकी दी. मंत्री को कहा कि तुम बस इंतजार करो. तुम्हें बहुत जल्द उड़ा देंगे. मंत्री ने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी है.


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page