ब्रेकिंग: बालू लोड ट्रैक्टर की चपेट में आने से टाइल्स मिस्त्री की मौत, सड़क जाम

दुमका। नेशनल हाईवे 133 स्थित सरैयाहाट थाना क्षेत्र के कोठिया के समीप मंगलवार की रात बालू लोड ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाईक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान इसी थाना क्षेत्र के तिलकपुर गांव निवासी पच्चीस वर्षीय जादू कुलाल के रूप में हुई है।

माता पिता का इकलौता बेटा था जादू कुलाल
घटना के विषय में मिली जानकारी के अनुसार मृतक कोठिया हटिया से वापस अपने घर लौट रहा था, इसी दौरान बालू लोड ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। करीब दो घंटे बाद बीडीओ महेश्वरी प्रसाद यादव, सीओ राहुल कुमार शानू, थाना प्रभारी राजेंद्र यादव ने समझा बुझा कर जाम हटवाया। मृतक पेशे से टाइल्स मिस्त्री था और अपने माता पिता का इकलौता बेटा था।





Comments