top of page

बस संचालक बसों के कागजात दुरुस्त करें, अन्यथा होगी कार्रवाई: डीटीओ

लोगों को यातायात के नियमों को लेकर जागरूक किया

दुमका। नए जिला परिवहन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार योगदान करने के बाद से ही अपने कर्त्तव्यों के प्रति गंभीर दिख रहे है। दो दिन पूर्व ही दुमका में योगदान करने के बाद डीटीओ ने विभागीय कार्याे का समीक्षा किया। समीक्षा कर यातायाता के नियमों का पालन कराने संबंधित कार्रवाई समेत विभिन्न दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कर्मियों को नियमित जांच अभियान चला यातायात के नियमों का अनुपालन कराने पर जोर दिया। शुक्रवार को डीटीओ ने शहर का जायजा लेते हुए लोगों को यातायात के नियमों को लेकर जागरूक किया। उन्होंने बस स्टैंड पहुंच बस ओनर एसोसिएशन सदस्यों, बस संचालक एवं बस चालक को यातायाता के नियमों का अनुपालन कर विभाग और सरकार को सहयोग करने का अपील किया। उन्होंने एसोसिएशन एवं बस मालिकों से बसों समेत अन्य वाहनों के सभी कागजात दुरुस्त करने के बाद ही बस परिचाल करने का दिया निर्देश।

नियमों उल्लंघन करने वालों से वसूला जायेगा जुर्माना

डीटीओ ने चेतावनी देते हुए कहा कि यातायात के नियमों उल्लंघन करने वालों बस मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना की राशि की वसूली की जायेगी। इसके बावजूद भी यातायात के नियमों का पालन नहीं करने पर परमिट समेत अन्य कागजात का निबंधन रद्द कर दी जायेगी। इस अवसर पर विभागीय कर्मी दीपक कुमार, मनोज करमाली, अमित कुमार, अभिषेक सिंह आदि उपस्थित रहे।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page