बम व गोलीकांड के दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- 1 day ago
- 1 min read

दुमका। दुकान से सामान लेने के बाद पैसे नहीं देने को लेकर हुए विवाद के बाद बम और गोली चलाने के आरोपियों को करीब डेढ़ साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सरैयाहाट थाना कांड संख्या 78/2024 के अभियुक्त अजीत यादव और उसके पिता श्यामदेव यादव, दोनों ग्राम बंधुआकुरा (बांका) निवासी, को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। 26 जून 2024 की घटना में आरोप है कि 700 रुपये के सामान की उधारी न देने पर आरोपी छह लोगों के साथ लौटे और दुकानदार पर बम फेंका तथा गोली चलाने की कोशिश की। ग्रामीणों के जुटने पर सभी आरोपी फरार हो गए थे।

मारपीट व छिनतई मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
दुमका। सरैयाहाट थाना कांड संख्या 175/25 के अभियुक्त कार्तिक यादव, ग्राम गाजीपुर (सरैयाहाट) निवासी, को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उस पर घर में घुसकर छिनतई और मारपीट करने का आरोप है।








Comments