top of page

प्रत्येक दिन 2 घंटे शहर का भ्रमण करें, जहां भी गंदगी मिले, तुरंत सफाई करवाएं: डीसी अभिजीत सिन्हा

मुख्य मार्गों पर किसी प्रकार की गंदगी न रहे, कचरे का हो नियमित उठाव

दुमका/नगर संवाददाता। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने दुमका नगर परिषद के कार्यों की समीक्षा करते हुए नगर परिषद के प्रशासक शीतांशु खालको को निर्देशित किया कि मुख्य मार्गों पर किसी प्रकार की गंदगी न रहे, इसका प्रतिदिन निरीक्षण किया जाए। उन्होंने कचरे के नियमित उठाव और आवश्यकता अनुसार कचरा वाहन की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा। उपायुक्त ने नगर परिषद के प्रशासक एवं अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि प्रतिदिन कम-से-कम 2 घंटे शहर का फील्ड भ्रमण करें, स्थिति का आकलन करें और जहां भी गंदगी मिले, तुरंत सफाई करवाएं।

शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तुरंत बदलने का दिया निर्देश

दुमका। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने निर्देश दिया है कि दुमका शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तुरंत बदलें तथा सभी स्ट्रीट लाइटों के लिए एक सुदृढ़ मॉनिटरिंग सिस्टम तैयार किया जाए, जिससे समय पर लाइट का चालू एवं बंद सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि शहरवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्ट्रीट लाइट लाइन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

शहर को गंदा करने वाले दुकानदारों एवं प्रतिष्ठानों की पहचान कर उन पर लगाएं फाइन

दुमका। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने चौक-चौराहों को गंदा करने वाले दुकानदारों एवं प्रतिष्ठानों की पहचान कर उन पर फाइन लगाने तथा नियमित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि शहर की स्वच्छता से समझौता नहीं किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि दुमका शहर की स्वच्छता, सुगमता और जनसुविधा प्रशासन की प्राथमिकता है और सभी अधिकारी निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page