top of page

पेड़ से लटका हुआ युवती का सड़ा-गला शव बरामद

कई दिनों से लटका हुआ था शव, अबतक पहचान नहीं

शिकारीपाड़ा/निज संवाददाता। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के नवपहाड़ जंगल में एक 40 वर्षीय अज्ञात युवती का सड़ा-गला शव पेड़ से लटका हुआ बरामद किया गया। शव की स्थिति को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी मृत्यु कई दिन पूर्व हुई होगी। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी अमित लकड़ा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को जप्त कर लिया है और उसे शिकारीपाड़ा थाना ले गयी है। अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आत्महत्या, हत्या अथवा दुष्कर्म के बाद हत्या जैसे विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से एक झोला भी बरामद हुआ है, जिसमें एक ब्रेड रखा हुआ मिला है।

सनसनीखेज घटना से इलाके में दहशत का माहौल

इस सनसनीखेज घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदा लोगों की जानकारी खंगाल रही है, ताकि शव की पहचान की जा सके। शव को पोस्टमार्टम के लिए 25 अगस्त को दुमका के फूलो झानू मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा जायेगा। मेडिकल बोर्ड के द्वारा इस शव को फारेसिंक जांच के लिए धनबाद के पीएमसीएच भेजा जा सकता है।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page