top of page

पुलिस से मारपीट और अभद्रता के आरोप में दो सगे भाई गिरफ्तार

दुमका नगर थाना क्षेत्र में पुलिस गश्ती दल के साथ अभद्र व्यवहार और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार युवकों की पहचान कुमारपाड़ा निवासी मंटू ओझा और उसके भाई अनुभव ओझा के रूप में की गई है।

बस स्टैंड के बाहर नशे में कर रहे थे हंगामा

शनिवार शाम एसडीपीओ विजय महतो अपने सरकारी आवास लौट रहे थे। बस स्टैंड के पास उन्होंने कुछ लोगों को शराब के नशे में गाली-गलौज करते देखा। तत्काल उन्होंने नगर थाना प्रभारी को कार्रवाई का निर्देश दिया। पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों भाई लोगों के साथ बदसलूकी करते मिले।

पुलिस के रोकने पर भिड़ गए आरोपी

जब पुलिस ने उन्हें रोकने और समझाने का प्रयास किया, तो दोनों भाई पुलिस दल से ही उलझ गए और अभद्र व्यवहार करने लगे। इस पर गश्ती दल ने उन्हें तत्काल हिरासत में लेकर नगर थाना लाया।

13 मामले दर्ज, पहले भी जा चुके हैं जेल

नगर थाना प्रभारी जगन्नाथ धान ने बताया कि दोनों भाइयों पर दुमका नगर थाना और जामा थाना में करीब 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों पहले भी कई बार जेल जा चुके हैं। इस बार भी दोनों को सरकारी कार्य में बाधा डालने और गश्ती दल से अभद्रता के आरोप में सीजेएम दुमका के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page