पिकअप वैन के धक्के से कार सवार अधिकारी घायल

दुमका भागलपुर मुख्यमार्ग पर लकड़ापहाड़ी गांव के पास हुई दुर्घटना
दुमका। जामा थाना क्षेत्र के दुमका भागलपुर मुख्यमार्ग पर लकड़ापहाड़ी गांव के पास शुक्रवार की शाम अज्ञात पिकअप के टक्कर से कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कार सवार को फुलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजवाया।

घायल लघु सिंचाई विभाग के अधिकारी अस्पताल में भर्ती
जानकारी के अनुसार कार दुमका से भागलपुर की तरफ जा रही थी इसी दौरान लकड़ापहाड़ी गांव के पास सामने से आती तेज रफ्तार पिकअप के चपेट में आ गयी। जिससे कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। कार पर सवार जल संसाधन लघु सिंचाई विभाग के अधिकारी को गंभीर चोट आयी है। जिन्हें इलाज हेतु फुलो झानो मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। उधर आरोपी पिकअप मौके से फरार बताया जाता है।

सरैयाहाट में भी टकराई कार व पिकअप
दुमका। नेशनल हाईवे 133 स्थित सरैयाहाट थाना क्षेत्र के कोरडाहा गांव के समीप शुक्रवार की सुबह कार और पिकअप वाहन की जोरदार टक्टर हो गई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया हालांकि कार सवार को हल्की चोटें आई हैं। इस हादसे में सड़क किनारे खड़ी एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की पहचान कोरदाहा गांव निवासी बड़की मरांडी (64) के रूप में हुई है। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। जबकि किसी भी तरह की लिखित आवेदन थाना को नहीं दिया गया है। बताया जाता है कि ओवरटेक करने के चक्कर में हादसा हुआ।





Comments