top of page

नौ माह से लापता थी शैम्पु खातुन, जीजा निकला हत्यारा

जीजा करीम अंसारी ने शाहिद अंसारी के साथ मिलकर दिसम्बर 2024 में ही कर दी थी हत्या

दुमका। काठीकुण्ड थाना क्षेत्र के मधुबन गांव की शैम्पु खातुन (20 वर्ष) की उसके जीजा ने 8 माह पूर्व ही हत्या कर दी थी पर अब वह पकड़ में आया। जीजा करीम अंसारी ने शाहिद अंसारी के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी। उसके निशानदेही पर गुरूवासर की देर शाम दुमका के मुफस्सिल थाना पुलिस ने चिरूडीह गांव के जंगल इलाके के एक सिंचाई तालाब से बोरे में बंद कर डुबाया गया शव को बरामद किया जिसकी पहचान शैम्पु खातुन के रूप में की गयी।

3 जनवरी को पिता ने दर्ज करायी थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

एसपी पीतांबर सिंह खैरवार ने बताया कि आवेदक खैरुद्दीन अंसारी (62 वर्ष) ने अपने बेटी शैम्पु खातुन के गुमशुदगी के संबंध में एक लिखित आवेदन थाना में दिया गया था। तत्पश्चात् काठीकुण्ड थाना सनहा सं0-18/2025, 03.01.2025 दर्ज किया गया था। आवेदक की पुत्री शैम्पू खातुन नही मिलने पर शक के आधार पर आवेदक खैरुद्दीन अंसारी द्वारा 07.05.2025 को बाबु मोहली (पिता-भोक्ता मोहली साकिन-आस्ताजोड़ा थाना-काठीकुण्ड जिला-दुमका) के विरुद्व पुत्री शैम्पू खातुन का अपहरण करने के संबंध में पुनः लिखित आवेदन थाना में दिया गया। इस संबंध में काठीकुण्ड थाना काण्ड सं0-25/25, 07.05.2025 धारा-140 (3)/351 (2) बी0एन0एस० विरुद्व पर दर्ज करते हुए करते हुए अनुसंधान प्रारंभ किया गया। इस मामले में एसडीपीओ विजय कुमार महतो के नेतृत्व में अपह्ता की बरामदगी एवं सफल उद्दभेदन हेतु एक टीम का गठन किया गया। काण्ड अनुसंधान के क्रम में गठित टीम द्वारा तकनिकी साक्ष्य के आधार पर अप्राथमिकी अभियुक्त शाहिद अंसारी (35 वर्ष) पिता -कमालुद्दीन मियाँ सा०-देवाडीह थाना शिकारीपाड़ा जिला-दुमका को पूछताछ हेतु 28 अगस्त को थाना लाया गया था।

25 दिसम्बर 2024 को ही गला दबा कर की थी हत्या

पूछताछ के क्रम में शाहिद अंसारी से कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना अपराध स्वीकार किया करते हुए बताया कि 25.12.2024 को शैम्पू खातुन के जीजा करीम अंसारी ने शैम्पु को उसके दीदी के बीमार होने के बात बोलकर बरमसिया, शिकारीपाड़ा बुलाया था। वहाँ से उसको मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के धमना पहाड़ी के पास, चिरुडीह गाँव के बाहर सुनसान जगह पर ले गये। जहाँ दोनों ने मिलकर शैम्पु खातुन का गला दबाकर उसे मार दिया और शव को बोरा में भरकर उसमें भारी-भरकम पत्थर से बाँधकर उसी जगह स्थित कुँआ में फेंक दिया। इनके निशानदेही पर अपता शैम्पू खातुन के शव को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के धमना पहाड़ी के पास, चिरुडीह गाँव के बाहर सुनसान जगह स्थित कुँआ से विधिवत बरामद किया गया है।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page