top of page

दुर्गापूजा को लेकर थानों में हुई शांति समिति की बैठक

दुमका। दुर्गापूजा पूजा को लेकर जिले के रामगढ़, जरमुण्डी, रानीश्वर, शिकारीपाड़ा, हंसडीहा, सरैयाहाट, जामा और नगर थाना में सोमवार को शांति समिति की बैठक हुई। नगर थाना में बैठक की अध्यक्षता सीओ अमर कुमार एवं नगर थाना प्रभारी जगन्नाथ धान ने किया। बैठक में एसडीपीओ, सदर विजय महतो भी उपस्थित थे। बैठक में विभिन्न दुर्गापूजा समिति अध्यक्ष, सचिव एवं लाइसेंसधारी शामिल हुए। बैठक में दुर्गा पूजा सरकार के निर्देशों के अनुसार शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील किया। साथ ही समिति को पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरे को लगाने एवं शांति व्यवस्था में वोलेंटियर को रखने का निर्देश दिया गया। आपात स्थिति से निपटने के लिए पंडालों में अग्निशामक उपकरण रखने को कहा गया। साथ ही असमाजिक तत्वों की जानकारी को प्रशासन को साझा करने का अपील किया गया। इसके अलावा निर्धारित समय पर मूर्ति विसर्जन करने की बातें कही गई। उपस्थित लोगों ने मेला के दौरान महिलाओं एवं बच्चों के सुरक्षा पर चर्चा किया। बैठक में पूर्व नगर पर्षद अध्यक्षा अमिता रक्षित, राधेश्याम वर्मा, प्रेम केशरी, मनोज कुमार घोष, राजेंद्र शर्मा, रामाकांत साह, प्रदीप्तो मुखर्जी, राजेंद्र संतोष कुमार, अमृत केशरी आदि मौजूद थे।

परंपरागत तरीके से पूजा करवाने का निर्देश

रामगढ़। प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में आगामी दुर्गा पूजा का त्योहार शांति व सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सोमवार को रामगढ़ थाना में शांति समिति की बैठक की गई। पुलिस निरीक्षक दयानंद साह ने सभी पूजा समितियों को अपने स्वयंसेवकों की सूची मोबाइल नंबर के साथ रामगढ़ थाना को सौंपने का निर्देश दिया। उन्होंने पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगाने को कहा। इससे शरारती तत्वों पर रोक लग सकेगी। थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि रामगढ़ प्रखंड के चार जगह रामगढ़, गम्हरिया हाट, महुबना एवं भालसुमर में दुर्गा पूजा को लेकर लाइसेंस दिया गया है। शेष जगह सारमी, सिंदुरिया, ठाड़ीहाट, बंदरजोड़ा, पोड़ैपानी, केंदुआ, अमड़ापहाड़ी, भतुड़िया बी में लाइसेंस नहीं है। उन्होंने इन चार पूजा समिति को लाइसेंस की फोटो कापी थाना में जमा कराने का निर्देश दिया। भालसुमर दुर्गा मंदिर में पुराने परंपरा के अनुसार ही पूजा करवाने का निर्देश दिया। किसी प्रकार की नया प्रयोग नहीं किया जाएगा।

दुर्गा पूजा में डीजे बजाने पर प्रतिबंध

बासुकीनाथ। दुर्गा पूजा के मद्देनजर जरमुंडी थाना क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाये रखने को लेकर सोमवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि दुर्गा पूजा पंडाल समिति स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय बनाकर कानून व्यवस्था को बनाए रखना सुनिश्चित करेगी। वहीं पूजा पंडाल को सुरक्षित बनाए रखने के लिए सरकार द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करना अनिवार्य गया। इस दौरान लगने वाले मेले में सामाजिक एवं सांप्रदायिक सद्भावना बनाए रखने के लिए पुलिस की गश्त बढ़ा दी जाएगी। असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों से सख्ती से निपटने के लिए पुलिस की टीम 24 घंटा अलर्ट मोड में रहेगी। इतना ही नहीं अब डीजे बजाने वालों पर कानून का जबरदस्त डंडा चलने वाला है। ऐसा करने वालों के खिलाफ न्यायालय के निर्देशानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एसडीपीओ अमित कच्छप बीडीओ कुंदन भगत, थाना प्रभारी श्यामानंद मंडल, सब इंस्पेक्टर सुखराम उरांव, नरेश महतो, सुशील सिंह, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर कृष्ण कन्हैया दुबे, मनोज पंडा, रोहित सिन्हा, रंजीत पांड,े पप्पू सिंह, कुंदन पत्रलेख, अशोक यादव, मकलू बास्की मनोज मंडल, निरंजन मंडल आदि मौजूद थे।

प्रत्येक पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगाएं: थानेदार

रानेश्वर। रानेश्वर थाना परिसर में दुर्गापूजा को लेकर सोमवार को रानेश्वर थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई है। बैठक में मुख्य रूप से बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा, पुलिस इंस्पेक्टर लॉरेन्स सिया केरकेटा, सीएचसी प्रभारी पदाधिकारी डॉ नदिया नन्द मंडल आदि मौजूद थे। बैठक में लोगों को प्रशासन द्वारा बताया गया की कार्यक्रम में डीजे नही बजाना है। प्रत्येक पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगाना है। वोलेंटियर्स नियुक्त कर निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है। एवं शांतिपूर्ण ढंग से दुर्गापूजा मनाने का अपील किया गया है। बैठक में प्रखंड के दर्जनों गणमान्य व्यक्ति आदि मौजूद थे।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कड़ी नजर रखेगी पुलिस

शिकारीपाड़ा। शकारीपाड़ा थाना परिसर में सोमवार को दुर्गापूजा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता अंचलाधिकारी कपिल देव ठाकुर ने की। इस अवसर पर बीडीओ एजाज आलम, थाना प्रभारी अमित लकड़ा, समेत पूरे प्रखंड से आए गणमान्य लोगों ने भाग लिया । बैठक में इस पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाने पर सहमति बनी। पूरे प्रखंड में लगभग एक दर्जन से अधिक स्थान पर दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है। सभी पूजा कमेटियों को यह निर्देश दिया गया कि किसी भी स्थिति में डीजे का प्रयोग नहीं करे। पूजा पंडालों को काफी मजबूत तरीके से बनवाएं और उसमें सीसीटीवी अनिवार्य रूप से लगाए। इस पूरे अवधि में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कड़ी नजर रखने की बात की गई और जो भी लोग आवश्यक रूप से गलत काम करने के लिए षड्यंत्र करते हैं या फिर अफवाह फैलाएंगे उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शिकारीपाड़ा अंचल अधिकारी कपिल देव ठाकुर ने बताया कि सभी पूजा पंडालों में मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। जिसमें पर्याप्त सुरक्षा बल मौजूद रहेंगे। जबकि सीओ, बीडीओ और थाना प्रभारी का लगातार मॉनिटरिंग जारी रहेगा। इस मौके पर कलीमुद्दीन अंसारी, रामनारायण भगत, मुस्तफा मियां, प्रभुनाथ हांसदा,हाबिल मुर्मू, सुभाशीष चटर्जी, विकास भगत, राजीव सिंह, सुभाष मंडल आदि मौजूद थे।

शांति समिति की बैठक में शामिल हुए जरमुण्डी विधायक

सरैयाहाट। हंसडीहा थाना परिसर में सोमवार को दुर्गापूजा व विश्वकर्मा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक प्रखंड व अंचलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से विधायक देवेन्द्र कुंवर, पुलिस इंस्पेक्टर विशुनदेव पासवान, थाना प्रभारी ताराचंद मौजूद थे. जिसमें दुर्गापूजा समिति नोनीहाट, हंसडीहा, पगवारा, बनियारा, परमा के लाइसेंसधारी सहित लोग उपस्थित थे. प्रशासन द्वारा सरकार के निर्देशों के अनुसार शांतिपूर्ण व शोहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।साथ ही समिति को पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरे को लगाने तथा शांति व्यवस्था में भोलेंटियर को रखने को कहा गया। साथ असमाजिक तत्वों की जानकारी को प्रशासन को साझा करने को कहा गया। इसके अलावा अपने अपने निर्धारित समय पर मूर्ति विसर्जन करने की बातें कही गई। वहीं उपस्थित लोगों ने मेला के दौरान मुख्य सड़क पर दुर्धटना से बचने को लेकर वाहनों को धीमी गति से गुजारने व शराब की दुकान बंद करने की मांग की। दुर्गापूजा को लेकर सरैयाहाट थाना परिसर में सोमवार को अंचलाधिकारी राहुल कुमार शानू की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीओ ने पूजा समिति के सभी लाइसेंसधारी से प्रतिमा विसर्जन अपने निर्धारित रूट एवं तय समय के अनुसार करने का निर्देश दिया। सोशल साइड पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। थाना प्रभारी राजेंद्र यादव ने कहा कि विधि व्यवस्था के लिए थाना क्षेत्र के सभी प्रतिमा स्थल पर जहां मेला का आयोजन होता है। वहां दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही असामाजिक तत्वों एवं उपद्रव फैलाने वाले पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।

जामा थाना में भी हुई शांति समिति की बैठक

जामा। जामा थाना परिसर में सोमवार को अंचलाधिकारी सह बीडीओ डॉ विवेक किशोर एवं थाना प्रभारी अजीत कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में बीडीओ ने बताया कि दुर्गा पूजा प्रेम और भाईचारे के साथ मनाया जाना चाहिये। उन्होंने लाइसेंसी एवं गैर लाइसेंसी दोनों तरह से बनी दुर्गा पूजा कमेटी को पुजा से पहले कमिटी के सदस्यों की सूची थाना को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही किसी तरह का विशेष प्रोग्राम का आयोजन करने से पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी से अनुमति लेने का निर्देश दिया। सभी दुर्गा पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य होगा। सभी वोलेंटियर्स को कमिटी द्वारा बैच उपलब्ध कराना जरूरी है। मेला क्षेत्र में शराब और जुआ खेलने पर पूर्ण पाबंदी होगी। थाना प्रभारी ने बताया कि पुरे प्रखंड क्षेत्र में किसी भी प्रकार की विधि व्यवस्था भंग ना हो इसके लिए प्रशासन द्वारा गश्ती दल का गठन किया जायेगा। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। साथ ही निर्देश दिया गया कि मेला के दौरान किसी प्रकार का शांति भंग करने की सूचना मिले तो तुरंत थाना को सूचित किया जाय। बैठक में प्रेम कुमार साह, गौतम दर्वे, अनूप साह, सत्तार खां, चंद्रकांत मंडल, शुकदेव ठाकुर आदि मौजूद थे।

 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page