top of page

दुमका में हुए दो सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक सहित चार घायल

दुमका। जिले के गोपीकांदर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए है। दुर्घटना के बाद दो युवकों को अमड़ापाड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दुमका रेफर कर दिया है। दूसरी दुर्घटना में ट्रक चालक और खलासी को आंशिक चोट आई हैं। दोनों ही दुर्घटना के बाद गोपीकांदर पुलिस को सूचना दी गई थी।

वाहन के धक्के से बाइक सवार दो युवक घायल

पहली दुर्घटना मंगलवार रात को कुश्चिरा होंडा शोरूम के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये है। घायलों में बाइक सवार मोटू अंसारी और श्रीराम मरांडी शामिल है। दोनों अमड़ापाड़ा के रहने वाले हैं। दुर्घटना में बाइक (जेएच 04 वाई 5773) का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। दुर्घटना में मोटू अंसारी के चेहरे में गहरी चोट आई हैं जबकि श्रीराम मरांडी के पैर फ्रेक्चर हो गया है।

पानागढ़ से सीमेंट लेकर साहिबगंज जा रहा था ट्रक

दूसरी दुर्घटना बुधवार सुबह दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग के जियापानी डाउन के पास सीमेंट लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में एलपी ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया है। ट्रक के चालक मोतिहार रहमान मोल्ला ने बताया कि वह एलपी ट्रक (डब्ल्यूबी 76ए/6306) को पानागढ़ से सीमेंट लेकर साहिबगंज जिले के बोरियो बाजार जा रहा था। इसी बीच डाउन में हाइवा वाहनों का और अन्य वाहनों के अचानक आ जाने से ट्रक को दूसरी ओर मोड़ना पड़ा। बताया कि यदि वह ट्रक को सीधे लेकर जाता है मोड़ पर मौजूद ट्रैफिक गार्ड सहित आधा दर्जन लोग ट्रक के चपेट में आ जाता। एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। चालक के सूझ-बुझ से ट्रक को दूसरी तरफ मोड़ दिया। दुर्घटना में चालक और खलासी को आंशिक चोट आई हैं।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page