दुमका में शिक्षक नाजीम अंसारी ने छात्रा के नाम से बनाया फर्जी सोशल मीडिया एकाउंट
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Oct 11, 2025
- 2 min read

शिकायत के बावजूद जब बंद नहीं किया अकाउंट तो परिजन ने थाना में की लिखित शिकायत
दुमका। दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। पाँचवी कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा का फर्जी सोशल मीडिया एकाउंट बना कर शिक्षक गंदी और अश्लील पोस्ट वायरल कर रहा है। सभी पोस्ट में बच्ची की तस्वीर भी डाली जा रही है। आखिरकार जब शिक्षक ने घर वालों की शिकायत के बाद आईडी बंद नहीं किया तो अब थाना में मामला पहुंच गया। बावजूद इसके जब कोई कार्रवाई नहीं की गयी तो अब इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मारांडी ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

बाबूलाल ने एक्स पर पोस्ट कर कहा करें कार्रवाई
दुमका। एक्स पर किये गये अपने ट्वीट में मराण्डी ने लिखा है, ‘‘दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र में नाजिम अंसारी नामक व्यक्ति ने पाँचवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा की फर्ज़ी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसकी तस्वीरें अपलोड की हैं। आरोपी पीड़िता और उसके परिवार को लगातार ब्लैकमेल कर धमकियाँ दे रहा है तथा उनकी धन-संपत्ति हड़पने की मंशा भी रखता है। दुमका पुलिस से आग्रह है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेकर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें।

पोस्ट की जा रही गंदी बाते और बच्ची की तस्वीर
दुमका। परिजन द्वारा सरैयाहाट थाना में दिए गए आवेदन में बताया गया कि सरैयाहाट थाना क्षेत्र के शिक्षक नाजीम अंसारी ने उनकी बच्ची का फेक एकाउंट बनाया है। उनकी बच्ची 5 वीं कक्षा में पढ़ाई करती है। बच्ची शिक्षक नाजीम अंसारी के पास 2021 से 2022 में पढ़ाई करती थी। इस बीच ही नाजीम ने उसकी तस्वीर ले ली थी, लेकिन अब पूरे बच्ची की तस्वीर के साथ उसे ब्लैक मेल कर रहा है। जब स्कूल जाती है तो उसका पीछा किया जाता है। इस बीच ही सोशल साइट इंस्टाग्राम में देखा गया कि बच्ची की तस्वीर पोस्ट की गई है और उसके नाम से आईडी चल रही है। आईडी में गंदी बाते और बच्ची की तस्वीर पोस्ट की जा रही है।





Comments