top of page

दुमका में तीन अलग-अलग सड़क हादसे, चालक और दंपत्ति बाल-बाल बचे

नींद की झपकी से सड़क किनारे घुसी हाइवा, बड़ा हादसा टला

दुमका के गोपीकांदर थाना क्षेत्र के कुश्चिरा बायपास के पास एक हाइवा (जेएच 04 जेड 5355) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में घुस गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क जाम होने के कारण हाइवा कतार में खड़ी थी। चालक ने बताया कि वह कोयला खाली कर कोल माइंस लोडिंग के लिए जा रहा था और जाम के दौरान हाइवा स्टार्ट थी, लेकिन हैंड ब्रेक नहीं लगा था। नींद आने की वजह से वाहन सड़क किनारे घुस गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। रविवार दोपहर क्रेन की मदद से हाइवा को निकाल लिया गया।

चापाकल बोरिंग गाड़ी खाई में पलटी, चालक-उपचालक सुरक्षित

रविवार पूर्वाह्न रघुनाथपुर–बारमसिया मुख्य पथ पर बूटबढ़िया गांव के पास चापाकल बोरिंग गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन बारमसिया की ओर जा रहा था, तभी चालक का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सड़क किनारे झाड़ियों को रौंदते हुए खाई में जा गिरी। हादसे में चालक और उपचालक बाल-बाल बच गए। चालक के पैर में चोट आई है जबकि उपचालक सुरक्षित है। वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

गोपीकांदर में सड़क दुर्घटना, पति-पत्नी घायल

सिलंगी–गोपीकांदर मार्ग पर चम्पामोड़ के पास रविवार को हुए सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल हो गए। घायल सनातन हांसदा के अनुसार वह अपनी पत्नी बाहा किस्कू के साथ गोपीकांदर साप्ताहिक हाट से घर चिरुडीह लौट रहे थे, तभी बाइक का चेन टूटकर बॉक्स में फंस गया। इससे बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे गिर गई और दोनों घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें अमड़ापाड़ा के निजी अस्पताल ले जाया गया। पत्नी की पैर व सिर की गंभीर चोट को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दुमका रेफर करने की सलाह दी है।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page