दुमका में कुंए से मिली बोरे में बंद महिला की लाश
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Aug 28, 2025
- 2 min read

गिरफ्तार अभियुक्त के निषानदेही पर मुफस्सिल थाना पुलिस ने किया बरामद
दुमका। दुमका की मुफस्सिल थाना पुलिस ने चिरूडीह गांव से आधा किमी दूरी पर जंगल-झाड़ इलाके में एक सिंचाई कूप से बोरे में बंद एक लाश बरामद की है। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक कुंए से बरामद किया गया शव काठीकुण्ड के मधुबन थाना क्षेत्र की एक महिला का है जबकि गिरफ्तार अभियुक्त शिकारीपाड़ा के धेवाडीह गांव का बताया जाता है। यह बरामदगी लापता महिला के मामले में संदेह के आधार पर गिरफ्तार किये गये व्यक्ति के निशानदेही पर की गयी है। इस मामले में पुलिस अभी कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। मुफस्सिल थाना प्रभारी सत्यम कुमार ने केवल इतना बताया है कि बॉडी का ेरमेन मिला है, वह क्या है इसकी अभी जांच की जा रही है।

शुक्रवार को मजिस्टेट के सामने खोला जायेगा बोरा
दुमका। जानकारी के अनुसार संदेह के आधार पर पुलिस ने जब शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के धेवाडीह गांव से आरोपी को उठाया तो पुलिसिया पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि महिला की हत्या करने के बाद उसने शव को एक बोरे में बंद कर चिरूडीह गांव के पास एक कुंआ में डाल दिया है। पुलिस उसे लेकर उस कुंए तक पहुंची और झग्गड़ के मदद से जब कुंआ में तलाश किया गया तो बोरो में एक शव मिला जिसे पुलिस ने निकाल लिया है। इस शव को बोरो समेत पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इस मामले में अब पुलिस मजिस्टेट की प्रतिनियुक्ति का आदेश मांगेगी और मजिस्टेट की मौजूदगी में शुक्रवार को उस बोरा को खोला जायेगा तब ही पता चल पायेगा कि बोरे में लाश बंद है या कुछ और। लाश महिला की है या फिर किसी और की।





Comments